मध्य प्रदेश

56वीं अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट ट्रॉफी।

इंडियन नेवी ने खड़ा किया रनों का पहाड़ लक्ष्य।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

विदिशा। स्थानीय कनारा क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित 56वीं अखिल भारतीय कनारा क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग चरण का अंतिम मुकाबला सोमवार को इंडियन नेवी और चंडीगढ़ के बीच खेला गया, मैच पूरी तरह से इंडियन नेवी के नाम रहा,
​इंडियन नेवी की विस्फोटक बल्लेबाजी:
चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उन पर भारी पड़ा। इंडियन नेवी के सलामी बल्लेबाज कुंवर पाठक (29 रन) और लखन सिंह (45 रन) ने टीम को शानदार शुरुआत ,मोहित ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 37 गेंदों में नाबाद 96 रन ठोक डाले। अपनी इस पारी में उन्होंने 10 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके जड़े। वहीं, कप्तान अंशुल गुप्ता ने भी नाबाद 44 रनों की पारी खेली।
​चंडीगढ़ की पारी:
241 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम दबाव में बिखर गई और पूरी टीम 104 रनों पर ढेर हो गई। चंडीगढ़ की ओर से यशवर्धन सिंह ने 37 और प्रखर सिंह ने 25 रन बनाए।
​परिणाम: इंडियन नेवी ने यह मुकाबला 136 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया।
​मैन ऑफ द मैच:
मैच में 37 गेंदों पर 96 रनों की अविश्वसनीय पारी खेलने के लिए मोहित अहलावत को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
​कल का मैच (पहला सेमीफाइनल):
कल, मंगलवार को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसमें भोपाल लेपर्ड्स और फरीदाबाद की टीमें फाइनल में जगह बनाने के लिए भिड़ेंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button