नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : खैरथल थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ रेप का गंभीर मामला सामने आया है
पीड़िता के साथ एक आरोपी द्वारा बहला- फुसलाकर बाइक पर ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। जबकि दूसरे आरोपी युवक पर एक माह पूर्व दुष्कर्म करने का आरोप है
घटना को लेकर खैरथल थाने में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।
मामले की सूचना मिलते ही थानाधिकारी राम किशन यादव ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता का तुरंत मेडिकल परीक्षण करवाया और उसे आवश्यक सुरक्षा व सहायता उपलब्ध करवाई।
पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों को नामजद करते हुए दो भाईयों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ कर तथा युवती का मेडिकल कराया है ।
खैरथल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की निष्पक्ष और तेज़ी से जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।


