शामली
युवक के साथ मारपीट तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के जन्नत कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर घर से बाहर बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कस्बे के जन्नत कॉलोनी निवासी इजहार बादशाह ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की शाम को वह अपने घर पर बैठा हुआ था। आरोप है इसी बीच पीडित के घर के बाहर जाबिर पुत्र राशिद, शहजाद पुत्र अली हसन व रशीद उर्फ लारा पुत्र ना मालूम पहुंचे, और पीड़ित को आवाज लगाकर घर के बाहर बुलाया। आरोप है कि तीनों लोगों ने पीड़ित के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो तीनों लोगों ने पीड़ित को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने अपना डाक्टरी परीक्षण कराने के बाद थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों लोगों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।


