बोकारो

मानवता-सेवा के साथ मनाएंगे नेताजी जयंती, वेडआरएनएम फाउंडेशन का रक्तदान शिविर 23 को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बोकारो। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर आगामी 23 जनवरी को बोकारो सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में वेडआरएनएम केयर फाउंडेशन की ओर से वृहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक के अलावा समाज के विभिन्न तबके के लोग रक्तदान करेंगे। सोमवार को इस आशय की जानकारी देते हुए फाउंडेशन की निदेशक निभा चौधरी ने कहा कि हर साल की भांति इस बार भी रक्तदान के जरिए मानवता की सेवा के साथ नेताजी की जयंती मनाई जाएगी।

उन्होंने समाज के हर तबके के लोगों से अधिकाधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान के महादान का सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा में किसी की प्राण-रक्षा का इससे बड़ा माध्यम और इससे बड़ी सेवा कोई और नहीं हो सकती। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे राष्ट्रनायकों को तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी जब हम मानवता की सेवा करेंगे और एक स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे। श्रीमती चौधरी ने कहा कि फाउंडेशन सामाजिक उत्तरदायित्व का शुरू से निर्वहन करता रहा है और यह आयोजन इसी की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। शिविर का आयोजन प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button