अमरोहा

हसनपुर मे अब्दुल्ला इंटर कॉलेज के पीछे दिनदहाड़े आधा दर्जन पेड़ों पर चला आरा, वन विभाग जांच में जूटा।

​ नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण के सरकारी दावों को ठेंगा दिखाते हुए हसनपुर नगर के अब्दुल्ला कॉलोनी क्षेत्र में हरे पेड़ों के कटान का मामला। नगर के अब्दुल्ला इंटर कॉलेज के पीछे स्थित एक बाग में मंगलवार दोपहर को दिनदहाड़े आधा दर्जन से अधिक हरे पेड़ों को काट दिया गया। घनी आबादी के निकट इस अवैध कटान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।​सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हरकत में आई। वन दरोगा पलट राम ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मौके पर कटे हुए पेड़ों के अवशेष और लकड़ियां बिखरी मिलीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लकड़ी तस्करों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें प्रशासन का कोई डर नहीं रहा और दिन के उजाले में ही बाग से आम के पेड़ों का सफाया कर दिया गया।​वन दरोगा पलट राम ने बताया कि वह स्वयं मौके पर मौजूद हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से पेड़ काटने वालों को चिन्हित किया जा रहा है और जांच पूरी होते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button