बरेली
निहाल श्याम कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी महाविद्यालय में लोहड़ी पर्व मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : थाना इज्जतनगर के गांव बरकापुर स्थित निहाल श्याम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को लोहड़ी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान प्राचार्य ने छात्र -छात्राओं को लोहड़ी के पर्व का महत्व बताते हुए कहा देश के उन्नत कृषि तथा किसानों की उन्नति का सूचक है।इस मौके पर महाविद्यालय के अध्यक्ष बी0 एल 0 वर्मा , जितेंद्र पाल सिंह एवं निर्देशिका प्रीति सिंह , शीतल शर्मा सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।



