भरत पुर

राजकीय विद्यालय परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय युवा दिवस।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भरतपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर तालुका विधिक सेवा समिति न्यायालय परिसर वैर द्वारा पीएम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। तालुका विधिक सेवा समिति वैर के सचिव कन्नू जैन ने बताया कि वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नमो नारायण मीणा ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का मार्गदर्शन दिया एवं युवा पीढ़ी को आगे का भविष्य बताया, साथ ही वर्तमान में युवा पीढ़ी जिन गलत रास्ते पर बढ़ रही है जिसमें नशे की लत, ड्रग्स का उपयोग एवं अन्य नशीली दवाओं का उपयोग करना आदि के विरुद्ध “नशे को ना और सुरक्षित जीवन को हां” का संदेश देते हुए बाल विवाह अपराध है एवं शिक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है के बारे में सभी को जागरूक किया। न्यायाधीश द्वारा न्याय प्रणाली एवं कानून संबंधी जानकारी भी दी गई। इससे पूर्व विद्यालय प्रांगण में आए नमो नारायण मीणा न्यायाधीश , कन्नू जैन सचिव, तालुका विधिक सेवा समिति वैर द्वारा स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया एवं प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र जी एवं समस्त स्टाफ द्वारा आतिथ्य सत्कार किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button