चौपाल और जनसंपर्क का किया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
भरतपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी डीग के अध्यक्ष राजीव सिंह के नेतृत्व में मनरेगा को कमजोर और महात्मा गांधी के नाम को बदलने के विरोध में ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर पर चौपले और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्राम पंचायत बैलारा कलां के ग्राम नगला मांझी व सुरोता पंचायत और खेड़ा ब्रह्मांड के ग्राम कटहरा चौथ में जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यक्रमों द्वारा ग्राम प्रधानों , पूर्व ग्राम प्रधानों , रोजगार सेवकों के साथ मनरेगा श्रमिकों को यह अवगत कराया गया कि भाजपा सरकार किस तरह से ग्रामीण आजीविका को प्रभावित कर रही है ।
मनरेगा बचाओ जनसंपर्क आंदोलन में राजकुमार राष्टीय सचिव राजीव गांधी कांग्रेस नई दिल्ली, राजेश कुमार चक मीणा जिलाध्यक्ष डीग कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ, प्रेमसिंह प्रजापत महामंत्री पर्यावरण प्रकोष्ठ, रघुवीर सिंह रारह, रामवीर सिंह , सिद्धू , अमित कुमार डीग , एम जुबेर ,
महबूद खान ,
कमल सिंह, विनोद कुमार कटहरा , नंदकिशोर सिनसिनवार बैलारा , कमल सिंह ,गजराज सिंह मंडल अध्यक्ष, आशीष राजपूत , दीपू वहज, ज्वाला प्रसाद (सरपंच बैलारा), टिकेंद्र सिंह अवार, भोला अवार , ,गौरव यादव ,जीतू यादव ,बबलू बैलारा , चंद्रशेखर बोरई , हंडू सह ,इत्यादि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।


