झामुमो पार्टी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा
Review meeting of JMM party officials, organizational activities discussed

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। 13 जनवरी 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार झामुमो पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह- सीएम हेमन्त सोरेन के कांके रोड स्थित आवास सभागार में धनबाद जिला के सभी स्तर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करना और जिला एवं महानगर स्तर पर पार्टी के कार्यों की समीक्षा करना था। बैठक में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय सचिव श्री अभिषेक प्रसाद “पिंटू”, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह सांसद श्री विजय हांसदा, केंद्रीय सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, नीलम मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। धनबाद जिला अध्यक्ष लखि सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, महानगर सचिव रामु मंडल, तथा जिला और महानगर अंतर्गत सभी वर्ग संगठनों एवं वार्ड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने कार्य योजनाओं पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी रणनीतियों को लेकर सुझाव साझा किए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह बैठक संगठन की मजबूती, समन्वय और आगामी चुनावी तैयारियों को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।



