मथुरा
पूर्व सांसद के आवास पर कथा कर हेलीकॉप्टर से लौटे संत ऋतेश्वर महाराज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। वृंदावन में पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे ब्रजभूषण शरण सिंह के अयोध्या के नंदनी नगर स्थित आवास पर छह दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन कर संत ऋतेश्वर महाराज हेलीकॉप्टर से वृंदावन लौटे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संत के मीडिया प्रभारी ने बताया वीडियो दो दिन पुराना है। पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह का जन्मदिन 8 जनवरी को था। इस अवसर पर उन्होंने अपने आवास पर 106 हनुमंत कथा का आयोजन कराया था। नगर के संत ऋतेश्वर महाराज ने एक से छह जनवरी तक हनुमंत कथा का भक्तों को श्रवण कराया। आयोजन के बाद पूर्व सांसद ने उन्हें अयोध्या से वृंदावन हेलीकॉप्टर से भेजा। संत के मीडिया प्रभारी राजू द्विवेदी ने बताया कि पूर्व सांसद और उनका परिवार ऋतेश्वर महाराज को अपना आध्यात्मिक गुरु मानता है। उनमें आस्था के ही कारण संत को हेलीकॉप्टर से दस जनवरी को भेजा जो कि पवन हंस हेलीपैड पर लेंड हुआ।



