रामपुर शाहबाद
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप लगाकर बनाए आयुष्मान कार्ड

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। प्रदेश के नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ देने के लिए बनाए जाने वाले आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप लगाकर बनाए जा रहे हैं। मंगलवार के दिन मोहल्ला हाकीमान, मोहल्ला जिलेदारान और मोहल्ला वेदान में कैंप लगाकर लगभग 60 पुरुष एवं महिलाओं के आयुष्मान कार्ड का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम में लैब टेक्नीशियन फईम , संजय कुमार और मोहम्मद आतिफ आदि मौजूद रहे



