अमरोहा

बिना अनुमति आम का पेड़ काटने और लकड़ी तस्करी में ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज, मुकदमा दर्ज।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
​ अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र में अवैध रूप से प्रतिबंधित पेड़ों के कटान और लकड़ी की तस्करी के खिलाफ वन विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वन दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर स्वामी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। 11 जनवरी को उपनिरीक्षक हरपत सिंह और हेड कांस्टेबल संजय कुमार गश्त पर थे। इस दौरान उन्होंने एक सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली UP23AA4932 को रोककर चेक किया। ट्राली में आम के हरे पेड़ की 10 बोटें और जड़ सहित लकड़ी लदी हुई थी। ट्रैक्टर स्वामी संजय सिंह पुत्र कलुवा, निवासी ग्राम करनपुर, स्वयं चलाकर ले जा रहा था। पुलिस ने तत्काल वाहन को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर थाने में खड़ा करा दिया।
 रेंज के वन दरोगा अमित कुमार ने जांच में पाया कि आरोपी ने बिना अनुमति के 110 सेमी गोलाई का आम का वृक्ष काटा था और बिना अभिवहन शुल्क जमा किए उसे बेचने ले जा रहा था। पुलिस ने वन संरक्षण अधिनियम और भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button