बाराबंकी

एचएसआरपी, नो पार्किग, रेटो रिफ्लेक्टर टेप के विरुद्ध अभियान

72 चालान हाइवे स्थित ढ़ाबो पर बेढ़ंग तरीके से खड़े वाहनो के चालान कर किया जागरुक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। परिवहन विभाग द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत आज प्रवर्तन टीमो द्वारा हाइवे पर एचएसआरपी, नो पार्किग व रेटो रिफ्लेक्टर टेप के विरुद्ध अभियान चलाया गया। इस दौरान हाइवे व ढ़ाबो पर बे-ढ़ंग तरीके के खड़े वाहनो के चालान कर चालको को नियमो का पालन करने का संकल्प दिलाया गया। आज बुधवार को 8 से 14 जनवरी तक शुरु किये गये विशेष चेकिंग आपरेशन के अन्तर्गत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अंकिता शुक्ला व यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की टीम ने पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे व अयोध्या-लखनऊ-बाराबंकी हाइवे पर रेटो रिफ्लेक्टर टेप, एचएसआरपी व नो पार्किग मिलने पर कुल 72 चालान व 2 वाहनो को सीज किया। तथा हाइवे स्थित ढ़ाबो संचालको को सड़क पर वाहन पार्किग न किये जाने को लेकर चेतावनी दी गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button