ललितपुर

नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला शातिर बदमाश पकड़ा

जखौरा पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले शातिर बदमाश को जखौरा पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी सदर अजय कुमार के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना जखौरा पुलिस ने मु.अ.सं. 207ध्24 धारा 316(2), 318(4), 338, 336 (3), 340(2), 352, 351(2) बीएनएस में प्रकाश में आये वांछित जिला लखनऊ केे थाना इटौजा अंतर्गत ग्राम अटेसुआ निवासी अमरसिंह पुत्र राम बहादुर सिंह को हिरासत में लिया है। पुलिस ने घटना को लेकर बताया कि बांसी निवासी देवेन्द्र पुत्र रामनाथ अहिरवार ने शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें उसने दो माह पूर्व वादी व अन्य पीडितों को संविदा पर नौकरी दिलवाने के नाम पर रूपये ले लेना तथा कूटरचित नियुक्ति पत्र वादी को देना का आरोप लगाते हुये उसके घर जाकर धोखाधडी के सम्बन्ध में उलाहना देना व रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी देने के सम्बन्ध में दिया गया था। प्रकरण को लेकर थाना जखौरा पुलिस ने 08 अगस्त 2024 को मु.अ.सं. 207ध्2024 धारा 316(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(2) बीेएनएस में अभियोग पंजीकृत कर रामप्रसाद सेन व संजीव को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गयी थी। गठित टीम द्वारा सर्विलांस (मैनुअलीध्टैक्नीकल), वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन की मदद से अमर सिंह को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान अमर सिंह ने बतााया कि वह अपने साथी रामप्रसाद लोगों की नौकरी लगवाने के नाम पर लोगो से रूपया ले लेते थे और उन्हे फर्जी नियुक्ति पत्र दे देते हैं और उनसे मिले रूपयो को आपस में बांट लेते हैं। हमारे गिरोह के अन्य सदस्य भोले भाले बेरोजगार लोगो को टारगेट करते हैं तथा उनसे विभिन्न विभागो में नौकरी लगवाने के नाम पर रूपये इकठ्ठा करते हैं और उन्हे कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी ज्वानिंग लेटर देते हैं। बताया कि उसने अपने साथियों के साथ देवेन्द्र व अन्य लोगों की नौकरी लगवाने के बहाने से उनसे लाखो रुपये ले लिए थे ओर उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए थे और उन लोगों से कह दिया गया कि तुम लोगो की नौकरी नगर पंचायत तालबेहट में लग गयी है। उसके बाद मुझे पता चला कि रामप्रसाद व अन्य साथियों पर मुकदमा लिख गया है। शातिर बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार वैश्य, उ.नि.अभिषेक पंवार, हे.का.विक्रम विशाल द्विवेदी, का.योगेश सिंह शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button