ललितपुर
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं.बृजनन्दन शर्मा की पुण्यतिथि मनायी
राज्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संस्मरणों को किया याद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। प्रख्यात स्वतत्रंता संग्राम सैनानी पं.बृजनन्दन शर्मा की 25वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। पं.बृजनन्दन शर्मा सुपर मार्केट में स्थित उनकी मूर्ति पर राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल, पूर्व नपाध्यक्ष अशोक पटैरिया, रेडक्रॉस सोसायटी मंत्री डा.एस.पी. पाठक, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले, आशीष चौबे एवं वरिष्ठ पत्रकार पवन संज्ञा ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। राज्यमंत्री ने कहा कि पं.बृजनन्दन शर्मा का देश के लिये किया गया बलिदान अतुल्यनीय है। उन्होंने देश के लिये अपना संपूर्ण जीवन अर्पित कर दिया। वे ऐसे सैनानी थे जिन्होंने 14 वर्ष की उम्र में जेल जाकर अंग्रेजो की जालिम सरकार के खिलाफ बिगुल बजा दिया था तथा अंग्रेजों की कठोर यातनाओं के सामने नहीं झुके तथा पूरी ताकत से स्वतत्रंता संग्राम में अपना श्रेष्ठ योगदान देते रहे। वे साढे छरू साल ललितपुर, झांसी, आगरा, लखनऊ एवं नैनी जेल में रहे उनका त्याग, बलिदान व आदर्श आज भी युवाओं को देशभक्ति की प्रेरणा दे रहे हैं। वे जीवन के अंतिम काल तक युवाओं को देशभक्ति का पाठ पढाते रहे। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुन्नालाल ने कहा कि वे नगर पालिका के प्रथम चुनाव में अध्यक्ष चुने गये तथा सादगी से विकास को नये आयाम दिये। उनका कार्यकाल आज भी स्वर्णिम कार्यकाल माना जाता है। इस दौरान मदनलाल शर्मा, जसपाल सिंह बंटी, अभय चौबे, देवेन्द्र गुरू, विद्या मालवीय, रमन शर्मा, उवेश खान, मजीद पठान, आलोक चतुर्वेदी, आलोक शर्मा, प्रदीप रिछारिया, विवेक व्यास, शरीफ जावेद, महेन्द्र अहिरवार, दयाशंकर पाठक, आसिफ खान एड., असलम, महेन्द्र शुक्ला, श्रुति तिवारी, नरेन्द्र तिवारी, अशोक स्वर्णकार, प्रेमशंकर गुप्ता, बृजबिहारी मिश्रा, नेहा तिवारी, रामनरेश दुबे, शशिकान्त दीक्षित, पंकज हुण्डैत, राजपाल राणा, अजय कुशवाहा, पार्षद आलोक मयूर, सुनील खजुरिया, रिंकू करौसिया, पत्रकार अमित लखेरा, शिवम अग्निहोत्री, अजित भारती, नेहा तिवारी, शिवांश शर्मा, मोहित तिवारी, दिव्यांश शर्मा सहित अनेक गणमान्यजनों ने शर्मा जी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।



