साहेबगंज

जिला बल के जवान बेड से गिरकर गंभीर रूप से घायल, पटना रेफर, सिर में आई गंभीर चोट, एसपी ने बेहतर इलाज का दिया आश्वासन

District Force jawan falls from bed and is seriously injured, referred to Patna, suffers serious head injury, SP assures better treatment

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज जिला पुलिस बल के जवान अनिल कुमार सिंह55वर्षीय पुलिस लाइन परिसर में बेड से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है,जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। अनिल कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के आरा जिला के निवासी हैं। वे वर्ष2017में गिरिडीह जिला से स्थानांतरित होकर साहिबगंज आए थे, और लंबे समय तक जिरवाबाड़ी थाना में पदस्थापित रहे।हाल ही के दिनों में उनका स्थानांतरण पुलिस लाइन में हुआ था।घटना के बाद साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनकी स्थिति को देखते हुए तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सदर अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट हेड इंजरी की पुष्टि करते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राम प्रसाद, सचिव सुनील कुमार शर्मा,गोपी कुमार, जितेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों के सहयोग से पहले निजी नर्सिंग होम झुमावती में एक्स-रे कराया,, तत्पश्चात झुमावती के निजी एंबुलेंस के माध्यम से बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना भेजा गया। घटना की पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह, ने जानकारी ली और घायल जवान के बेहतर इलाज के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। पुलिस एसोसिएशन के सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना जवान के परिजनों को दे दी गई है, परिजनों की सहमति से उन्हें पटना भेजा गया है और परिजन भी पटना पहुंच रहे है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button