शामली

डोर-टू-डोर पहुंची विद्युत विभाग की टीमे, बिल भुगतान को कडी चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
चौसाना। विद्युत विभाग एंवं एंटी पावर थेफ्ट शामली की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी व बकाया वसूली को लेकर क्षैत्र के गांवो मे छापेमारी की सख्त रुख अपनाया गया।इस दौरान टीम ने विद्युत बकायेदार उपभोक्ताओं को तलाशकर बिल भुगतान करने की हिदायत दी। टीम ने बताया कि इस कार्यवाही के दौरान पॉच लाख से अधिक बकायेदारो को चेतावनी दी गई है। इसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
चौसाना बिजली उपकेंद्र के अन्तर्गत आने वाले गावों में विद्युत विभाग की टीमो ने अभियान चलाकर राजस्व वसूली की कार्यवाही की। विद्युत विभाग की टीम के साथ एंटी थेफ्ट टीम भी मौजूद रही।कार्यवाही के दौरान पॉच लाख रूपयों तक बकायेदारो को शामिल किया गया। टीम ने डोर टू डोर बकायेदारो से मिलकर बिल भरने की पेशकश की और साथ ही चेतावनी दी कि अगर बिल नही भरा गया तो कानूनी कार्यवाही को अमल मे लाया जायेगा।कार्यवाही करने वाली संयुक्त टीम में जेई आजम अकबर, टीजीटू रंजीत कुमार तथा एंटी पावर थेफ्ट टीम से उप निरीक्षक राजीव कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button