बरेली

वृद्धि योग में मकर संक्रांति आज, सूर्य होंगे उत्तरायण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। पिछले माह 16 दिसंबर से शुरू हुआ खरमास 15 जनवरी गुरुवार को समाप्त होगा। इसी दिन मकर संक्रांति भी मनाई जाएगी। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी वृद्धि योग में मनाई जाएगी।  पंडित आर.के जोशी, ने बताया कि यह योग कई सालों बाद आया है। सुख- समृद्धि, ऐश्वर्य के प्रतीक इस योग को बेहतर माना जाता है। 15 जनवरी को मकर संक्रांति होने के साथ ही एक माह से रुके सभी मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। लेकिन, इस बार शुक्र ग्रह अस्त है। इसके चलते चार फरवरी से वैवाहिक मुहूर्त शुरू होंगे। इस अवधि के मध्य 23 जनवरी को बसंत पंचमी का स्वयं सिद्ध मुहूर्त रहेगा।
इसमें भारी संख्या में विवाह, जनेऊ आदि होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो उस अवधि को संक्रांति काल कहा जाता है। इसमें किया गया स्नान- दान और पूजा- पाठ विशेष पुण्य फल देने वाले होते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि इस बार मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी का पारण भी होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button