बरेली
महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा अपर मजिस्ट्रेट को सोपा गया ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी एवं एन एस यूआई द्वारा प्रयागराज में एन एस यूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं उनके साथियों के साथ मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा के दौरान किए गए निंदनीय एवं आमर्यादित कृत्य के विरोध में बरेली कचहरी स्थित पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पार्क पर धरना-प्रदर्शन किया गया। और अपर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया जहां कोतवाल से कांग्रेस नेताओं की झड़प भी हुई और काफी नोकझोंक के बाद में अपर मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि वर्तमान सरकार देश को आज़ाद कराने में अहम भूमिका निभाने वाले महापुरुषों और नेताओं के साथ साथ सरकार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले नेताओं से नफरत की भावना रखती है, जो किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा है।
मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा के कोऑर्डिनेटर डॉ. हरीश गंगवार ने कहा कि जब प्रदेश सरकार पहले ही मनरेगा योजना में अपना अंश देने में असमर्थ रही है, तो अब 60:40 के अनुपात में राशि कैसे दे पाएगी। एन एस यूआई के जिलाध्यक्ष मोहम्मद नदीम सिद्दीकी ने कहा कि प्रयागराज में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा किया गया नफरत भरा व्यवहार अत्यंत निंदनीय है। धरना-प्रदर्शन का संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा द्वारा किया गया और अपर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन पढ़ कर सुनाया। मुख्यरूप से प्रवक्ता के बी त्रिपाठी पंडित राज शर्मा महानगर उपाध्यक्ष महिंदर पाल गंगवार, प्रवीण मिश्रा, आशीष रुस्तम, नाजिया हुसैन,मनोज शर्मा, डॉ हरीश गंगवार, मौजूद रहे



