अमरोहा

ऑपरेशन त्रिनेत्र: हसनपुर पुलिस ने लगवाए 6 नए सीसीटीवी कैमरे

नागरिक हुए सम्मानित

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
​ अमरोहा हसनपुर मे पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत हसनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों पर 6 नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
​इस पहल का उद्देश्य संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। प्रभारी निरीक्षक ने कैमरा लगवाने में सहयोग करने वाले जागरूक नागरिकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर मुख्य मार्गों पर अधिक से अधिक कैमरे लगवाएं ताकि क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जा सके। स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस सक्रियता की जमकर सराहना की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button