पेंक – नारायणपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटना थमने का नाम नही ले रहा है, चोरों का हौसला चरम सीमा पर।
अज्ञात चोरों द्वारा दो पहिया वाहन चोरी की घटना को दिया अंजाम।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। बोकारो जिला के नावाडीह प्रखण्ड स्थित ऊपरघाट के पेंक – नारायणपुर थाना क्षेत्र पालमु पंचायत के पिपराटांड़ गाँव मे अज्ञात चोरों द्वारा दो पहिया वाहन चोरी की घटना का अंजाम दिया गया है। यहां चोरों का मनोबल इतना बढ़ चुका है कि वे अब दिन-दहाड़े भी अपराध को अंजाम दे रहे हैं, और पुलिस इस स्थिति पर नकेल कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि आम लोग अपने वाहन तक सुरक्षित नहीं समझते। ताजा मामला नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट स्थित पेंक – नारायणपुर थाना क्षेत्र के पालमु पंचायत के पिपराटांड़ गाँव का है। जहां जागेश्वर महतो के घर समीप से चोरों ने रविवार की शाम 7 बजे हीरो स्प्लेंडर प्लस गाड़ी संख्या JH-09-AT-9231 को अंधेरे में चुरा लिया। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ा सदमा है, क्योंकि चोरों की दिलेरी को देख कर हर कोई हैरान है। गाड़ी मालिक जागेश्वर महतो ने इस बारे में बताया कि रोजाना की तरह गाड़ी को लॉक करके घर के बाहर खड़ा किया था, कुछ देर बाद देखा कि गाड़ी अपने स्थान पर नही है, जिसको लेकर खूब खोजबीन की गई, परंतु कही नही मिला। जिसके बाद वाहन चोरी की सूचना पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नितीश कुमार मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कर दी। लेकिन पुलिस के लिए चोरों को पकड़ना लगभग असंभव सा हो गया है। चोरी की इस घटना से यह सवाल खड़ा होता है कि चोरों का आतंक पेंक – नारायणपुर थाना क्षेत्र में कब तक जारी रहेगा और पुलिस प्रशासन इनके खिलाफ कार्रवाई करने में कब तक नाकाम रहेगा। वर्दीधारी अधिकारियों का चोरों के सामने बेबस होना यह दिखाता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि स्थानीय प्रशासन इस समस्या से निपटने के लिए क्या कदम उठाता है। मिली जानकारी के अनुसार सारूबेडा निवाशी गेंदों गन्झु का भी वाहन बीते शनिवार को दो पहिया वाहन हीरो का डीलक्स अज्ञात लोगों ने छीन लिया है।




