अमरोहा

विद्यालय में बाबा साहब की उल्टी तस्वीर देख भड़के लोग, वीडियो वायरल।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा के रहरा गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के आदमपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर उल्टी टंगी होने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर ग्रामीणों और बाबा साहब के अनुयायियों में भारी रोष व्याप्त है।
​अध्यापक को सस्पेंड करने की मांग
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विद्यालय परिसर में महापुरुष की तस्वीर मर्यादा के विरुद्ध उल्टी लटकी हुई है। वीडियो के माध्यम से लोगों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे बाबा साहब का अपमान बताया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स संबंधित अध्यापक की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने की मांग कर रहे हैं।
​इस प्रकरण पर जब विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक अजय कुमार से पक्ष लिया गया, तो उन्होंने बताया कि तस्वीर को अब सीधा कर दिया गया है। उनके अनुसार, किसी ने जानबूझकर उल्टी तस्वीर का वीडियो बनाकर वायरल किया है। हालांकि, शिक्षा विभाग के इस जिम्मेदार पद पर रहते हुए ऐसी लापरवाही ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र के लोग अब इस मामले में उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button