बरेली

भोलेनाथ के नंदी को प्रणाम करते हुए शहर में प्रवेश करेंगे  लोग                      

शिवमय हो रहा बरेली

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो 
बरेली। सीबीगंज में झुमका चौराहे पर बने अवैद्यनाथ द्वार पर भगवान शिव के वाहन नंदी की मूर्ति भी लगाई जा रही है। जल्द ही दिल्ली से आने वाले लोग महादेव के साथ नंदी को प्रणाम कर शहर के अंदर प्रवेश करेंगे। नाथ नगरी तेजी से शिवमय होने लगी है। सात नाथ मंदिरों को जोड़ने के लिए कॉरिडोर निर्माण के साथ ही शहर की सीमा पर प्रवेश द्वार बनाने के साथ ही यहां सुंदरीकरण भी तेजी से किया जा रहा है। अवैद्यनाथ द्वार पर नंदी की मूर्ति लगाने का काम महाशिवरात्रि से पहले पूरा करने का लक्ष्य है।
बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि भगवान शंकर की मूर्ति वहां पहले से ही लगी हुई है। जल्द ही नंदी की मूर्ति लगाने का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजऊ परसपुर तिराहा सहित अन्य जगहों पर बनाए गए प्रवेश द्वारों के आसपास भी सुंदरीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। नए रंग-रूप में नजर आएगा झुमका चौराहे पर लगाए गए झुमके की डिजाइन भी बदली जानी है। यहां लगाया गया झुमका उतरवाकर उसे रंग-रोगन के लिए भेज दिया गया है। यहां सुंदरीकरण करने के साथ ही  आसपास के एरिया में साफ-सफाई भी कराई जा रही है। यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button