शामली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साधारण परिवार को भेजी विवाह की शुभकामनाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सुन्ना में इन दिनों उत्साह और गौरव का वातावरण बना हुआ है। इसका कारण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांव के एक साधारण परिवार को भेजा गया विवाह का शुभकामना संदेश है।गांव सुन्ना निवासी एवं आइसक्रीम व्यवसाय से जुड़े  योगी रविचन्द्र हुड्डा के पुत्र योगी अभय हुड्डा का विवाह आगामी 4 फरवरी 2026 को आयुष्मति विशाखा, निवासी ग्राम बिड़वी जनपद सहारनपुर के साथ संपन्न होने जा रहा है। इस अवसर पर परिवार की ओर से आदरपूर्वक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विवाह का निमंत्रण पत्र भेजा गया था। निमंत्रण को संज्ञान में लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर परिवार की खुशियों में सहभागिता दर्ज कराई। अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने वैवाहिक कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया तथा नवदम्पति को उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।बुधवार को दिल्ली से जारी पत्र पर प्रधानमंत्री के हस्ताक्षर देखकर हुड्डा परिवार भावुक हो उठा। परिवार का कहना है कि उन्हें यह कभी उम्मीद नहीं थी कि देश का सर्वोच्च पद पर आसीन व्यक्ति उनके निमंत्रण को इतनी आत्मीयता से स्वीकार करेगा।पत्र के प्राप्त होते ही गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button