
जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर का ऐलान, हर जिला पंचायत व ग्राम पंचायत में उतारे जाएंगे प्रत्याशी, संगठन को जमीनी स्तर पर किया जाएगा मजबूत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा। विधानसभा हसनपुर क्षेत्र के गांव पथरा मुस्तकम में दिनेश सैन के आवास व गांव कटाई में जुबैर अहमद के आवास पर सुभासपा की जन चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान सुभासपा जिलाध्यक्ष सत्यपाल तोमर ने कहा कि पार्टी आने वाले पंचायत चुनावों में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और जिले के सभी जिला पंचायत व सभी ग्राम पंचायतों में अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुभासपा की प्राथमिकता संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आमजन की समस्याओं को सत्ता तक पहुंचाना है। पंचायत चुनाव सुभासपा के लिए संगठन विस्तार का आधार हैं। गांव-गांव कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर एक मजबूत जनाधार तैयार किया जा रहा है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रभारी बलराज सिंह प्रजापति ने कहा कि सुभासपा लगातार जनचौपालों के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का फोकस सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि सामाजिक न्याय और गांवों के वास्तविक मुद्दों पर है। पंचायत चुनावों में संगठन की ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत निर्णायक भूमिका निभाएगी। सुभासपा पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ रही है। उक्त बैठक में सुरेन्द्र सिंह प्रधान, बलराज सिंह प्रजापति, दिनेश सैन, ओम शन तोमर,रमेश कुमार प्रजापति, चैतराम, बुद्धन सिंह, तेजपाल सिंह, ब्रह्म पाल सिंह प्रजापति प्रेम शंकर सैनी नेम पाल सिंह, प्रजापति, मतलूब अहमद अंसारी मसराम खान शाहिद खान आसिफ खान नईम खान शन्नू खान रियाज खान जमाल खान आरिफ खान तारिक खान रियासत योगेंद्र सिंह दिनेश राणा जमाल खान मुन्नू का आदि मौजूद रहे
भवदीय सत्यपाल तोमर जिलाध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अमरोहा



