सिंगरौली

दो साल पुराने फायरिंग केस का इनामी आरोपी बैंगलुरु से दबोचा गया

जयंत पुलिस को बड़ी सफलता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। जयंत क्षेत्र के रोज गार्डन इलाके में दो वर्ष पूर्व हुए सनसनीखेज फायरिंग और हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी को जयंत पुलिस ने कर्नाटक के बैंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक पी.एस. परस्ते के निर्देशन में की गई। थाना विन्ध्यनगर और चौकी जयंत की संयुक्त टीम ने साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे पकड़ा।
मामला 21 अगस्त 2024 का है, जब जयंत के सेक्टर-3 में जन्मदिन की पार्टी के दौरान पुराने विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई थी। फरियादी प्रवीण कुमार ने पुलिस को बताया था कि मुकेश सिंह उर्फ गुड्डू, संजीव त्रिपाठी और उनके साथियों ने उसके घर के बाहर आकर फायरिंग की और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की थी। हमलावरों ने कमरे के अंदर घुसकर भी गोलियां चलाई थीं।
इस घटना में कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई थी। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर 7 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह, निवासी जैतपुर जयंत, फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
आरोपी पहचान छिपाने के लिए दूसरे नाम से सिम कार्ड का इस्तेमाल कर रहा था, लेकिन साइबर सेल ने उसके बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर को ट्रेस कर उसकी लोकेशन कर्नाटक के तुमकूरु जिले में पाई। इसके बाद पुलिस टीम ने 10 जनवरी 2026 को उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर सिंगरौली लाया। 13 जनवरी 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्चना द्विवेदी, चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह परिहार, साइबर सेल प्रभारी पवन सिंह सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिला पुलिस ने टीम के कार्य की सराहना करते हुए इसे अपराधियों के लिए कड़ा संदेश बताया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button