भरत पुर

छप्परनुमा घर में लगी भीषण आग, चार गायों की जलकर मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर रुदावल तहसील क्षेत्र के निभेरा गाँव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहाँ एक रिहायशी छप्परनुमा घर में अचानक आग लग गई। इस भीषण अग्निकांड में खूंटे से बंधी चार दुधारू गायों की झुलसकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात 11 बजे की है। पीड़ित परिवार अपने घर के बाहरी हिस्से में बने छप्पर के नीचे गायों को बांधकर सो रहा था। तभी अचानक छप्पर से आग की लपटें उठने लगीं। आग लगते ही परिवार के सदस्य और आसपास के लोग घबराकर मौके पर पहुँचे, लेकिन तब तक सूखी घास और लकड़ी से बना छप्पर पूरी तरह आग की चपेट में आ चुका था।

आग इतनी तेजी से फैली कि खूंटे से बंधी गायों को खोलने का अवसर नहीं मिल सका, जिससे चारों गायों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में पशुपालक को लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाल्टियों से पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को पास के घरों तक फैलने से रोक लिया गया। घटना के बाद गाँव में शोक और भय का माहौल बना हुआ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button