गोड्डा
गोड्डा पेयजलापूर्ति योजना के अंतर्गत “जल सेवा आकलन” को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल गोड्डा, अंतर्गत जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त , गोड्डा अंजली यादव की अध्यक्षता में “जल सेवा आंकलन” के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट प्रखंड के डाड़ै पंचायत के हर घर जल रिपोर्टेड गांव का जल सेवा आकलन विभाग से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में उपायुक्त के समक्ष जल सेवा आंकलन की पूरी पक्रिया से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गोड्डा के द्वारा बताया गया कि जल सेवा अभियान में 04 चरणों मे पेयजल आपूर्ति योजना की क्रियाशलता आकलन किया जाना है। ज़िला समन्वयक, IEC के द्वारा जल सेवा आकलन की प्रक्रिया से सभी को अवगत कराया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा गोड्डा पेयजलापूर्ति योजना के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में की जा रही जल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, जल स्रोतों की उपलब्धता, जल शोधन प्रक्रिया, वितरण व्यवस्था, पाइपलाइन नेटवर्क, जल दबाव, आपूर्ति की समय-सारणी तथा उपभोक्ता संतुष्टि स्तर की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। साथ ही जल सेवा आकलन के तहत प्राप्त बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक में यह भी कहा गया कि जल आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु एक प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र को और सुदृढ़ किया जाए तथा उपभोक्ताओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उपायुक्त ने संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं जल सेवा आकलन रिपोर्ट के अनुरूप सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी , पोड़ैयाहाट श्री फुलेश्वर मुर्मू , पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता,कनीय अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रशाखा, पोड़ैयाहाट, पंचायत सचिव, डॉडे, जिला समन्वयक IEC एवं ज़िला समन्वयक MIS जल जीवन मिशन, प्रखंड वॉश समन्वयक, पोड़ैयाहाट मुखिया-सह-अध्यक्ष, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, डॉडे जलसहिया-सह-कोषाध्यक्ष, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, डॉडे संबंधित ऐजेंसी आदि उपस्थित रहे।



