शामली

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित एलम नाला कट पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वहान चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जनपद सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सरूरपुर निवासी सुमित अपनी बहन नैंसी के साथ बाइक से जनपद बागपत के थाना छपरौली क्षेत्र के गांव लोहारा स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। जैसे ही दोनों क्षेत्र के नेशनल हाईवे एलम नाला कट के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों भाई-बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सूचना तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को नगर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने के कारण गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।समाचार लिखे जाने तक थाने पर कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button