भरत पुर

घरों पर टूटकर गिरे विजलीं के तार एक दर्जन लोग झुलसे दो की हालत गम्भीर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में रुदावल थाना क्षेत्र के जौतरौली गांव में मंगलवार देर शाम ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद घरों पर गिरे विजलीं के तारों से बड़ी संख्या में लोगो के गम्भीर रूप से झुलस जाने की जानकारी प्राप्त हुई है करीब एक दर्जन ग्रामीण महिला पुरुषों को रुदावल अस्पताल में भर्ती किया गया है जिनमे से दो महिलाओं की गम्भीर हालत को देखते उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रशासनिक सूत्रों ने हादसे में घायलो की संख्या में इजाफे की सम्भावना से इंकार नही किया है। हादसे के बाद गाव में हड़कंप के साथ अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण बुरी तरह से सहमे हुए है। हादसे के दौरान मची चीख पुकार की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद ओमवती शारदा, लक्खी, जतिन, अंकिता, नीतू, मेघांश को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। रुदावल अस्पताल से ओमवती और शारदा को आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पर एम्बुलेंस के साथ पुलिस, बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुच हालात का जायजा ले रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि रात करीब 8 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में लगी आग को तारों ने पकड़ लिया। उसके बाद तार टूट टूट कर घरों पर गिरने लगे। घटना के दौरान तारों में करंट था। लोग घरों के बाहर बैठे हुए थे। जिससे बे करंट की तारों की चपेट में आते चले गए। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button