शामली

फल विक्रेता पर दबंगों का जानलेवा, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड पर बाइक की साइड लगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आधा दर्जन से अधिक युवकों ने फल विक्रेता और उसके पिता पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में फल विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजन उपचार के लिए कस्बे के राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती मुस्तफाबाद निवासी असगर अपनी बाइक से दिल्ली बस स्टैंड स्थित अपने पुत्र सादिक की फल की दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक में साइड मार दी। विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और फोन कर अपने आधा दर्जन से अधिक साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने मिलकर फल विक्रेता सादिक और उसके पिता असगर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें सादिक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद शोर-शराबा होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्कूटी सवार दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए दोनों युवक थाने के टॉप टेन बदमाश और हिस्ट्रीशीटर के पुत्र हैं।पीड़ित के पिता असगर ने थाने पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ  कार्रवाई की मांग की है।  थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हो गई है, मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button