ललितपुर

जल निगम के ठेकेदार से मारपीट

नाली निर्माण कराते समय हुआ विवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर क्षेत्र के मोहल्ला आजादपुरा द्वितीय में रहने वाले अमित कुमार पाल पुत्र शिवप्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि उसका भाई अरूण पाल जल निगम में ठेकेदार है। बीते बुधवार 14 जनवरी को अपराह्न 1.30 बजे उसका भाई लेडिय़ापुरा आजादपुरा द्वितीय में नाली का निर्माण करा रहा था। तभी वहां रहने वाला आनन्द राजपूत पुत्र कृपाल सिंह शराब के नशे में आया और उसके भाई अरूण को निर्माण कराने के लिए मना करने लगा, जिसका उसने विरोध किया तो आनन्द ने उसके भाई को गालियां दीं और लात-घूसों व लाठियों से मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान उसके भाई को सीने व शरीर में गंभीर चोटें आयीं, जिसको मौके पर आसपास के कई लोगों ने बीच-बचाव किया तो उक्त आनन्द उसे जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया। लोगों ने उसके भाई को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसके भाई को झांसी रेफर किया गया। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर आनन्द राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button