गाजियाबाद

लोनी में भूमाफियाओं का खेल उजागर, फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने वाला आरोपी गिरफ्तार

फर्जी वसीयतनामा बनाकर प्लॉट बेचने की साजिश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : लोनी क्षेत्र में एक बार फिर भूमाफियाओं की कारगुजारियां सामने आई हैं। फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लॉट की रजिस्ट्री और एग्रीमेंट के नाम पर लोगों से रुपये हड़पने वाले गिरोह के एक वांछित आरोपी को लोनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शिकायत के बाद खुला पूरे फर्जीवाड़े का मामला
04 जून 2025 को शमसाद अली खान निवासी त्यागी मार्केट, ईदगाह रोड, लोनी ने थाना लोनी में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि डॉ. वीरेंद्र, पवन शर्मा, सी.एल. शर्मा, उमरदराज उर्फ राजू और सलीम ने आपराधिक साजिश के तहत उनके प्लॉट का फर्जी वसीयतनामा तैयार किया।
एग्रीमेंट के नाम पर ठगी, कब्जे की भी कोशिश
आरोपियों ने प्लॉट को अपना बताकर बेचने का प्रयास किया और एग्रीमेंट के नाम पर पीड़ित से रुपये ले लिए। बाद में प्लॉट पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई। रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
इस मामले की शिकायत करने पर
मामले की गंभीरता को देखते हुए लोनी पुलिस ने धारा 420, 406, 467, 468, 471, 504, 506 और 120बी भारतीय दंड संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम द्वारा इस मामले से जुड़े लोगों के खिलाफ जांच शुरू की । पुलिस टीम द्वारा
लगातार दबिश के बाद वांछित आरोपी गिरफ्त में
पुलिस टीम ने 13 जनवरी 2026 को चौकी अशोक विहार क्षेत्र से वांछित अभियुक्त उमरदराज उर्फ राजू कुरैशी (उम्र लगभग 42 वर्ष), निवासी मोहल्ला जमालपुर, थाना लोनी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
गिरफ्तार आरोपी उम्रदराज उर्फ राजू ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी वसीयतनामा तैयार कराया और प्लॉट बेचने के नाम पर रुपये लिए। रुपये वापस मांगने पर धमकी देने की बात भी उसने पुलिस के सामने स्वीकार की।
भूमाफियाओं का बोलबाला, फिर सामने आए किस्से
इस घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में सक्रिय भूमाफियाओं के नेटवर्क को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों के अनुसार जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल है।
सामाजिक संगठन भी भूमाफियाओं के खिलाफ हुए सक्रिय
भूमाफियाओं के खिलाफ राष्ट्रीयवादी सवर्ण महासंघ व अन्य सामाजिक संगठन के साथ साथ भाजपा विधायक नंदकिशोर गूर्जर भी आवाज बुलंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक जमीन विवाद और ठगी के मामले रुकने वाले नहीं हैं।
अन्य भूमाफिया अब भी पुलिस पकड़ से बाहर
पुलिस के अनुसार, इस मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है। लगातार दबिश दी जा रही है और गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button