शामली

सड़क सुरक्षा की छात्राओं को दिलाई गई शपथ

जागरूकता रैली का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। नगर के राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में आयोजित सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बृजभूषण ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।इस अवसर पर छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों की जानकारी, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट के महत्व, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के प्रभावी उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। प्राचार्य प्रो. बृजभूषण ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक बनाना और सड़क पर सुरक्षित एवं अनुशासित व्यवहार के प्रति जागरूक करना है।कार्यक्रम के उपरांत सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक रैली का आयोजन किया गया। रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर गुजरान मोहल्ला होते हुए रायजादगान मोहल्ले स्थित शिव मंदिर तक पहुंची। रैली में महाविद्यालय की छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और सड़क सुरक्षा से संबंधित संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।रैली के सफल संचालन में डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अमित सिंह एवं डॉ. संजय कुमार ने सहयोग प्रदान किया। इस दौरान महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button