भरत पुर

धौलपुर में वारदात कर भागे तीन बदमाशों को रुदावल पुलिस ने दबोचा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर में बसेड़ी थाना क्षेत्र के खिडोरा गांव में मंगलवार अपरान्ह फायरिंग कर पूर्व प्रधान लाखन सिंह गुर्जर के नाती शैलेन्द्र गुर्जर को घायल कर सनसनी फैलाने के बाद भागे तीन बदमाशों को भरतपुर जिले में बसेड़ी से आने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर नाकाबंदी के दौरान रुदावल थाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अवैध हथियारो के साथ धरदबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रामू पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी खहीलपुर थाना बसेड़ी, कृष्णा पुत्र विनोद निवासी इब्राहिमपुर थाना बाड़ी सदर और महेश पुत्र साहब सिंह निवासी बावरीपुरा थाना नादनपुर जिला धौलपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध देशी कट्टे 315 बोर, कुल 22 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने अवैध हथियार और वाहन को जब्त कर लिया है। धौलपुर पुलिस सूत्रों ने बताया कि शैलेन्द्र जयपुर से पढ़ाई कर अपने घर लौट रहा था लेकिन जैसे ही वह खिडोरा गांव में अपने बाड़े के पास सड़क पर गाड़ी खड़ी कर उतरा, तभी यह घटना हुई उसके पैर में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। बताया गया कि युवक पर हथियारबंद पाँच बदमाशों ने हमला कर कई राउंड फायर किए। बाद में तीन बदमाश बुलट पर जगनेर की तरफ भाग गए। घायल युवक की तरफ से पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में केशु उर्फ कृष्णा पुत्र विनोद (इब्राहिमपुर), महेश पुत्र साहब सिंह (बाबरीपुरा) और रामू पुत्र सत्यवीर (खईलपुर) को नामजद किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button