बरेली

कमिश्नरी बार एसोसिएशन में सीमा दीक्षित निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बार एसोसिएशन चुनाव के बाद अब कमिश्नरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इन चुनावों में सीमा दीक्षित को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। सचिव पद के लिए कड़ा मुकाबला हुआ है। इसमें सुधीर सक्सेना ने जीत दर्ज की। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक रहेगा।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन एडवोकेट सुबोध जौहरी ने बताया कि संविधान के अनुसार चुनाव की पूरी प्रक्रिया एल्डर कमेटी के सदस्य और चुनाव अधिकारी अरविंद भटनागर की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि पूर्व चेयरमैन पीसी सहगल के निधन के बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी संभाली है। इस बार अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जबकि सचिव पद के लिए मतदान कराया गया।
कमिश्नरी बार से जुड़े हैं 18 तहसीलों के वकील चेयरमैन सुबोध जौहरी ने बताया कि कमिश्नरी बार का इतिहास बहुत पुराना है। बरेली मंडल की 18 तहसीलों के वकील इससे जुड़े हुए हैं। हालांकि यहां बैठने वाले वकीलों की संख्या कम दिखती है, लेकिन इनका प्रभाव पूरी कमिश्नरी की तहसीलों तक है।
सीमा दीक्षित ने गिनाईं प्राथमिकताएं
निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं सीमा दीक्षित ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। अधिक से अधिक कार्य दिवसों में काम हो ताकि दूर-दराज की तहसीलों और गांवों से आने वाले वादकारियों को समय पर न्याय मिल सके और वे सुरक्षित अपने घर लौट सकें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button