भरत पुर

विद्यार्थियों ने कृषि महाविद्यालय का किया भ्रमण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हेलक के कृषि व्यावसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों ने कृषि महाविद्यालय भुसावर का शैक्षणिक भ्रमण किया। महाविद्यालय के डीन डॉ उदय भान सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालायें, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास रूम, डिजिटल कॉन्फ्रेंस हॉल, कृषि फॉर्म व फलदार बगीचो के भ्रमण के दौरान विस्तृत जानकारी दी गयी। डॉ उदय भान सिंह ने आम, आंवला, नींबू, अमरुद, पपीता आदि फल तथा टमाटर, बैगन, मिर्च, फूलगोभी, पत्तागोभी, मटर, पालक, धनिया आदि सब्जियों में लगने वाले कीट एवं बीमारियों की पहचान व उनके नियंत्रण हेतु पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से सचित्र जानकारी दी। विद्यार्थियों को बताया कि फल सब्जी एवं फसलोत्पादन के साथ उनकी प्रोसेसिंग कर सीधे मार्केटिंग से जुड़ने से लाभ कई गुना बढ़ जाता है। कृषि शिक्षा से जुड़े विद्यार्थी कृषि उद्यमिता के स्टार्टअप तैयार करें। नए कृषि उद्योगों के लिए सरकार अनुदान सहित कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवा रही है। विद्यार्थियों के भ्रमण के दौरान विद्यालय के भीम सिंह धाकड़ कृषि व्याख्याता, शशिकांत शर्मा हिंदी व्याख्याता, दुष्यंत, पूनम कुमारी व लक्ष्मी गुर्जर उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button