ललितपुर

जनपद को दो दिनों में मिलेगी बड़ी सौगात

एनएच 44 पर कैलगुवां ओवरब्रिज की एक लेन का कार्य हुआ पूर्ण : कमिश्नर

कमिश्नर ने कैलगुवां ओवरब्रिज को पैदल चलकर देखा
निरीक्षण के समय राज्यमंत्री, सदर विधायक, डीएम व एसपी रहे मौजूद
आगामी दिनों में आमजन के लिए ओवरब्रिज का होगा संचालन, जाम की समस्या से मिलेगी निजात
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। आमजन की सुविधा, यातायात सुरक्षा तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विगत दिनों मंडलायुक्त झांसी मंडल विमल कुमार दुबे ने प्रदेश के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश के साथ एनएचएआई झांसी द्वारा एन.एच. 44 पर कैलगुवा रोड पर निर्मित ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने अपने विगत निरीक्षण के दौरान ललितपुर की जनता से वादा किया था कि वह 15 जनवरी को पुन: ललितपुर आएंगे और ओवरब्रिज के निर्माण कार्य व संचालन को देखेंगे, इसके लिए उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए थे कि 15 जनवरी तक पुल के संचालन हेतु 24&7 कार्य करें, जिसके फलस्वरुप आज 15 जनवरी को उन्होंने अपना वादा पूरा किया और ओवरब्रिज का कार्य अपने अंतिम चरण में है। मण्डलायुक्त ने कहा कि आगामी कुछ ही दिनों में ओवरब्रिज पूरी तरह से तैयार हो जाएगा और जनता की सेवा के लिए समर्पित हो जाएगा। इसके लिए उन्होंने जनपद के जनप्रतिनिधियों के प्रयासों वी एनएचएआई के अधिकारियों की दिन-रात की गई मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री और सदर विधायक के प्रयासों से जल्द ही यह सौगात जनता को समर्पित होने जा रही है। राज्यमंत्री ने कहा कि यह ओवरब्रिज काफी समय से अधूरा था, जिससे जिले में यातायात की समस्या उत्पन्न हो गई थी, जनता की समस्याओं का संज्ञान लेकर एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित किया गया गया कि वे निर्धारित समय में इस काम को पूरा करें, जिससे यातायात की समस्या दूर हो सके। अधिकारियों की मेहनत का नतीजा है कि आज यह ओवरब्रिज पूरा होने जा रहा है। सदर विधायक ने कहा कि पूर्व में ओवरब्रिज की धीमी प्रगति के कारण मंडलायुक्त ने और फिर हमने जिलाधिकारी के साथ यहां का निरीक्षण किया था, अधिकारियों को चेतावनी भी दी थी, जिसकी परिणिति यह रही कि आगामी दिनों में इस पर वाहन चलना शुरू हो जाएंगे। यह ललितपुर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धी होगी। इसके और शहजाद नदी के पुल के बन जाने से ललितपुर में जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि आज ओवरब्रिज के एक लेन का कार्य पूरा हो चुका है, आगामी दो से तीन दिनों में इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा और जल्द ही दूसरी लेन का भी कार्य पूर्ण हो जायेगा। मा जनप्रतिनिधिगणों और मंडलायुक्त महोदय के विशेष प्रयास से यह संभव हो सका है। इस दौरान एसपी मो.मुश्ताक, एडीएम अंकुर श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, एनएचएआई के अधिकारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button