ललितपुर

श्री अतिशय क्षेत्र गिरारगिरीजी में होगा आयोजन

16 से 23 जनवरी तक 25 मंडलीय 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। श्रीदिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र गिरारगिरीजी में 16 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक 25 मंडलीय 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान, श्रीआदिनाथ स्वामी निर्वाणोत्सव, वार्षिक मेला, विश्व शांति महायज्ञ एवं भव्य रथोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागरजी महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री 108 समत्वसागरजी महाराज एवं मुनिश्री शीलसागरजी महाराज के सान्निध्य में संपन्न होगा। धार्मिक विधि-विधानों का संचालन पंडित मनोज शास्त्री (बगरोही), पंडित देवेंद्र शास्त्री (मड़ावरा) तथा पंडित विकर्ष शास्त्री (सलेहा) द्वारा किया जाएगा। 17 जनवरी को सुबह भगवान श्री आदिनाथ स्वामी का निर्वाणोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया जाएगा। वहीं रात्रि में दिल्ली के मैजिशियन राजकुमार द्वारा प्रस्तुत मैजिक शो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन समिति द्वारा महोत्सव के प्रमुख पात्रों का चयन कर लिया गया है। साथ ही 25 मंडलों के लिए 25 परिवारों का भी चयन किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में धर्मवीर एंड पार्टी (भोपाल) द्वारा संगीत सेवा तथा चक्रेश जैन (सोजना) द्वारा मंच संचालन किया जाएगा। मीडिया प्रभारी ने बताया कि आयोजन में सान्निध्य प्रदान करने हेतु मुनि श्री 108 समत्वसागरजी महाराज ससंघ का मंगल पद विहार जारी है। 14 जनवरी को सैदपुर से साढूमल के लिए विहार हुआ तथा 15 जनवरी को प्रात: मड़ावरा में भव्य मंगल अगवानी की जाएगी। इस दौरान प्रदीप जैन, राजेश रज्जू, अभिषेक जैन, राजू सौरया, अजित जैन आदि मौजूद रहे।
फोटो-पी5
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button