भरत पुर

स्वामी शंकरानन्द विद्यालय में निर्धन छात्र-छात्राओं को किया गर्म वस्त्रो का वितरण, सर्दी से मिलेंगी बच्चों को राहत

स्व, महेश चन्द सर्राफ की पुण्य स्मृति में हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर : कस्बे के नयागांव सड़क मार्ग स्थित जैन गली के पास स्थित स्वामी शंकरानन्द माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत निर्धन छात्र-छात्राओं को गर्म वस्त्रो का वितरण किया गया जहां उपस्थित बच्चों ने स्वर्गीय महेश चन्द्र जी सर्राफ के परिवार का आभार व्यक्त करते हुए भगवान से उनके परिवार में सुख-शांति समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की प्रार्थना की गई। वहीं दूसरी ओर जैन गली के पास स्थित श्री स्वामी शंकरानन्द माध्यमिक विद्यालय के व्यवस्थापक नेकराम प्रजापत एवं प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में अध्यनरत 30,निर्धन छात्र-छात्राओं को गर्म वस्त्रों का वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की छवि, तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन करते हुए किया गया। जहां सर्वप्रथम जहां ललिता देवी w/0 महेश चन्द सर्राफ सिंघल एवं
राधिका w/0 विकास सिंघल निवासी पुरानी अनाज मण्डी भुसावर ने स्वर्गीय महेश चन्द सर्राफ सिंघल की पुण्य स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 30, गरीब निर्धन छात्र-छात्राओं को गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। जहां उपस्थित बच्चों ने भामाशाह परिवार का आभार प्रकट करते हुए गर्म वस्त्रो को तुरंत पहन लिया जिससे उन्हें शीतलहर एवं कड़कड़ाती सर्दी से निजात मिल जाएगी। निर्धन छात्र-छात्राओं को गर्म वस्त्रों को के पावन अवसर पर सुरेश चन्द, मोहन सिंह,सोनल, हेमन्त सैनी सहित श्री स्वामी शंकरानन्द माध्यमिक विद्यालय का स्टाप के अलावा गणमान्य नागरिकों के साथ बच्चे मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button