पाकुड़

महेशपुर में नए पेट्रोल पंप और एसडीपीओ आवास–कार्यालय का भव्य उद्घाटन, क्षेत्रीय विकास को मिली नई गति

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के महेशपुर प्रखण्ड अन्तर्गत पुर्णाडांगा स्थित एम/एस एबीसी फ्यूल सर्विस के नए पेट्रोल पंप तथा महेशपुर स्थित एसडीपीओ आवास एवं कार्यालय का गुरुवार को भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। उद्घाटन राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा, महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी, उपायुक्त मनीष कुमार व एसपी निधि द्विवेदी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन, फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर उपायुक्त पाकुड़ मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद विजय कुमार हांसदा ने कहा कि नए पेट्रोल पंप के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को ईंधन की सुविधा सुलभ होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जिससे आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना है। विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने कहा कि एसडीपीओ आवास एवं कार्यालय का निर्माण कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पुलिस प्रशासन को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा और आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा। जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने इसे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में विकास कार्यों की निरंतरता का उदाहरण बताया। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने उद्घाटन को महेशपुर प्रखंड के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं और प्रशासनिक व्यवस्था दोनों मजबूत होंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button