नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : थाना लोनी क्षेत्र में स्थित लोनी बंथला रेलवे फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। फ्लाईओवर की सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, न्यू विकास नगर कॉलोनी निवासी जय सिंह (19) बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बंथला फ्लाईओवर पर बनी सीढ़ियों से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत नाजुक होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस कर्मी परिजनों को घटना की सूचना देते हुए युवक को अस्पताल लेकर गुरु तेग बहादुर अस्पताल दिल्ली पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई ।शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी


