भरत पुर

कचैरा गांव में नहर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, जेसीबी से चला अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

भरतपुर – बयाना उपखंड के गांव कचैरा में गुरुवार को प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई कचैरा एवं नयागांव खुर्द से होकर गुजरने वाली करीब 2500 मीटर लंबी गैर मुनकिन नहर पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई।

मौके पर मौजूद तहसीलदार लालचंद वर्मा ने बताया कि उक्त नहर सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के नाम दर्ज है, जिस पर लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में सीएमओ पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की।

गुरुवार को जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया था, जिसमें महिला पुलिस बल भी शामिल रहा।

इस संयुक्त कार्रवाई में पुलिस प्रशासन, सार्वजनिक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की अहम भूमिका रही। मौके पर बयाना कोतवाली प्रभारी राम गिलास, पटवारी रोहित, PWD अधिकारी राम अवतार गुर्जर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि और सार्वजनिक उपयोग की संपत्तियों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button