ललितपुर
बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने निकाले 8100 रुपये
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। शहर क्षेत्र के मोहल्ला घुसयाना में रहने वाले विकास पुत्र रमेश रैकवार ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका बैंक ऑफ इण्डिया में खाता खुला हुआ है। आरोप है कि 15 जनवरी 2026 को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके खाते से 8100 रुपये चोरी से निकाल लिये गये हैं, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। पीडि़त ने साइबर क्राइम थाना पुलिस से मामले की जांच करायी जाकर रुपये वापस दिलाये जाने की गुहार लगायी है।



