उत्तरकाशी

कड़ाके की ठंड के बाबजूद कूड़ा हटाने को लेकर गोपी का धरना 28वें दिन भी जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

उत्तरकाशी : गंगोत्री नेशनल हाईवे पर तांबाखानी की सुरंग के बाहर एकत्रित कूडे को हटाने को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना कडाके की ठंड के बाबजूद28वें दिन भी जारी रहा । धरने पर बैठे अनशनकारियों नें कूडा न हटने तक धरना जारी रखे जाने की बात कहीं । अनशनकारी गोपीनाथ रावत के अनुसार नगरपालिका बाडाहाट बार बार झूठे आश्वासन दे कर लोग का ध्यान भटाने की कोशिश कर रही है । जबकि हालत जस के तस बने हुये है । विगत कई वर्षो से सुरंग के मुहाने पर कूडा एकत्रित किया जा रहा है और गाहे वगाहे कचरें को पवित्र भागीरथी नदी में भी डाल कर लोगों की धार्मिक भावनाओं को आघात पहुंचाने का कार्य कर रहा है । ठोस कार्य योजना के आभाव में नगरपालिका बाडाहाट कचरें का अवैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर रहा है । जनभावनाओं को देखते हुये मुझे अनिश्चितकालीन धरनें पर बैठने का निर्णय लेना पड़ा है । तब कहीं जा कर नगरपालिका प्रशासन व कार्यदायी ऐजेंसी हरकत में आ कर कूडे़ का उठान कर रही है ।वहीं अध्यक्ष नगरपालिका बाडाहाट ने भी मकर संक्रांति से पूर्व कूडा़ साफ किये जाने बात कही थी । लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई हैं और बाडाहाट नगर की स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रूपया खर्च किया जा रहा । माघमेले रोज आने वाले हजारों लोगों को कूडे़ के ढेर से आ रही सडन से परेशान होना पड रहा हैं । 28.वें दिन गोपीनाथ रावत के साथ धरनें पर आर्यसमाजी विनोद ब्राह्मचारी , यूकेडी के केन्दीय नेता विष्णु पाल सिंह रावत ,नवनीत उनियाल, संतोष सेमवाल , रामलाल ,भानू सिहं रावत आदि रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button