बोकारो

खेराचतर विदाहा टुसू मेला संपन्न पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने किया उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। कसमार प्रखंड के खेराचतर पंचायत अंतर्गत विदाहा में बुधवार को आयोजित पारंपरिक टुसू मेले का उद्घाटन गोमिया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो ने फीता काटकर किए। मेले का उद्घाटन के बाद संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि टुसू का पर्व पारंपरिक रीति रिवाज एवं संस्कृति हर्ष और उल्लास का पर्व है। टुसू मेला हमारी लोक संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक पर्व है ऐसे आयोजन से नई पीढ़ी को बहुत कुछ सीखने को मिलता है। ग्रामीण संस्कृति और आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए इन मेलों का संरक्षण व संवर्धन अति आवश्यक है। मेले का भ्रमण करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम पारंपरिक लोक नृत्य लोकगीत खेलकूद प्रतियोगिताओं को देखने का मौका मिला। टुसू मेला पूरी तरह हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ मेले में खेराचतर पंचायत के मुखिया विजय कुमार जायसवाल खेराचतर के पूर्व मुखिया रामसेवक जायसवाल फूलचंद महतो अशोक सिंह राजेश कुमार राय उपेंद्र जायसवाल संजय जयसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मेले का आनन्द उठाने आसपास के हजारों की संख्या में महिला पुरुष युवक युवतियां उमड़ पड़ी। मेले में चाट चाउमीन समोसा सहित विभिन्न तरह के खिलौने खरीदने की होड़ रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button