महाराष्ट्रराजनीतिराष्ट्रीय

महाराष्ट्र में फिर चला ‘मोदी मैजिक

नगर निगम चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बोले फडणवीस

महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को श्रेय दिया है। गठबंधन ने मुंबई बीएमसी सहित 29 में से 24 निगमों में बढ़त हासिल कर ली है, जिसे विकास के एजेंडे पर जनता का विश्वास माना जा रहा है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को महाराष्ट्र नगर निगम चुनावों में भाजपा की जीत की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर इतिहास रच दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, फडणवीस ने जीत का श्रेय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और सभी पार्टी कार्यकतार्ओं को दिया।
फडणवीस ने पर लिखा कि 2025-26 के नगर निगम चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया! माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और माननीय केंद्रीय मंत्री जे. पी. नड्डा जी, माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमितभाई शाह, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक रविंद्र चव्हाण तथा सभी पार्टी कार्यकतार्ओं के अथक प्रयासों से भाजपा ने राज्य में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
फडणवीस के अनुसार, यह जीत प्रगति और विकास सुनिश्चित करने के भाजपा के दृष्टिकोण में जनता के विश्वास को दशार्ती है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को समर्थन देने के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके द्वारा किए गए कार्यों को स्वीकार किया है। शिंदे ने कहा कि जनादेश भ्रष्टाचार पर विकास की स्पष्ट प्राथमिकता को दशार्ता है और उन्होंने कहा कि अब मुंबई में एक “त्रि-इंजन सरकार” होगी जो शहर के विकास की दिशा में काम करेगी।
शुक्रवार सुबह मतगणना शुरू होने के बाद, भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के महायुति गठबंधन ने मुंबई, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई और नागपुर सहित 29 नगर निगमों में से 24 में बढ़त हासिल कर ली है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में रुझान के अनुसार भाजपा और शिवसेना का गठबंधन 227 वार्डों में से 116 में आगे चल रहा है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, जिन्होंने गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ा था, अधिकांश जिलों में पिछड़ रही हैं। रुझानों के अनुसार, महायुति गठबंधन ने बीएमसी में सत्ता हासिल करने के लिए आवश्यक 114 बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button