मथुरा

व्रन्दावन के संयुक्त चिकित्सालय में एक्सरे ऐसा की डॉक्टर भी न समझ पाए 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में एक्सरे के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। पोस्टकार्ड साइज की फिल्म पर तीन एक्सरे कर मरीजों को थमाये जा रहे हैं। इसे डाॅक्टर भी समझ नहीं पा रहे हैं। नतीजा मरीजों को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। जिला संयुक्त चिकित्सालय में हड्डी रोग एवं हादसे के बाद उपचार के लिए पहुंच रहे मरीज व घायलों को डॉक्टर द्वारा एक्सरे कराने का सुझाव दिया जा रहा है। अस्पताल में एक्सरे कक्ष से मरीजों को एक एक्सरे फिल्म के चौथाई भाग में कई एक्सरे कर के दिए जा रहे हैं। इसमें एक्स रे में चोट को समझना मुश्किल हो रहा है। किशोरपुरा निवासी गोपाल शर्मा ने सीएमओ को भेजे पत्र में बताया कि वह 12 जनवरी को चोट लगने पर अस्पताल गए थे। पोस्टकार्ड साइज की फिल्म पर तीन एक्सरे कर दिए, इसमें चोट स्पष्ट नहीं दिख रही है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वंदना अग्रवाल ने बताया कि एक्स रे फिल्म की बचत और बजट को देखते हुए एक एक्सरे फिल्म के चार भाग कर मरीजों को एक्सरे की सुविधा दी जा रही है। मशीन आधुनिक और बेहतर गुणवत्ता की होने के कारण एक्सरे स्पष्ट हैं। फिर भी यदि कोई समस्या है तो जांच कर सुधार किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button