पाकुड़

पाकुड़ टाउन थाना कांड संख्या-113/21 के अभियुक्त की गिरफ्तारी, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

Accused of Pakur Town Police Station Case No. 113/21 arrested, sent to judicial custody

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ टाउन थाना कांड संख्या-113/21, धारा 354/34 भादवि से संबंधित जीआर केस संख्या-490/2021 में नामजद अभियुक्त की पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विशाल बेहरा, पिता–स्व. मिहिर बेहरा, निवासी–कालीतल्ला, थाना–पाकुड़ टाउन, जिला–पाकुड़ के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मामले में न्यायालय द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया गया था। वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस आगे की विधिसम्मत कार्रवाई में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button