बोकारो

पथ निर्माण कार्य मे ग्रामीणों की शिकायत मिलने पर सांसद ने उपायुक्त को दिया जाँच के आदेश , कार्रवाई की माँग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। बोकारो जिले के नावाडीह प्रखण्ड क्षेत्र में हो रहे पथ निर्माण पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। इस मामले को ग्रामीणों द्वारा गिरिडीह सांसद से पथ की जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने सांसद को शिकायती पत्र भी सौंपा है। ग्रामीणों की लिखित आवेदन शिकायत मिलने पर स्थानिय गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने संज्ञान मे लिया और बोकारो उपायुक्त को दिया जाँच के आदेश एवं कानूनी कार्रवाई की माँग किया है। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने बताया कि नावाडीह प्रखण्ड में कई कार्य हो रही है। उन्होंने सभी कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए स्पष्ट किया कि जनता के पैसे की लूट किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जांच रिपोर्ट आते ही उचित कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने ग्रामीणों से अपील की है कि जब तक मानक के अनुरूप काम न हो, तब तक वे निर्माण आगे न बढ़ने दें। सांसद ने यह भी कहा कि गुणवत्ता सुनिश्चित करना न केवल विभाग की जिम्मेदारी है, बल्कि जनता के पैसे का सही उपयोग करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। सांसद ने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में केवल टिकाऊ और मजबूत सड़कें ही बनाई जाएंगी। वही सांसद प्रतिनिधि सोनु चौधरी की सबसे बड़ी शिकायत यह थी कि ढलाई के समय विभाग का कोई भी इंजीनियर कार्यस्थल पर मौजूद नहीं रहता, जिससे संवेदक मनमाने तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने संवेदकों को हिदायत देते यह भी कहा कि सांसद किसी भी निर्माण कार्य में लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग को बर्दाश्त नहीं करेंगे । उन्होंने उपायुक्त महोदय को आग्रह किया कि ऐसी परियोजनाओं पर सख्त निगरानी रखें और किसी भी कार्य में अनियमितता पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करें। जिससे किसी भी कार्य का गुणवत्ता का ख्याल रखा जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button